भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भाकियू का प्रदर्शन आज
मुजफ्फर नगर, अगस्त 20 -- मुजफ्फरनगर भारत-अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का देशव्यापी आंदोलन तेज हो गया है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के आह्वान पर गुरुवार को देशभर में रोष मार्च और जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। मुजफ्फरनगर में भी भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल होकर किसानों की मांगों को उठाएंगे।बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 20 अगस्त को देशभर में रोष मार्च और जिला मुख्यालयों पर पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आदि का कहना है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील का कृषि क्षेत्र पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। किसानों की मांग है कि खेती और किसानों के हितों को प्रभावित करने वाले कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.