हरदोई, फरवरी 17 -- हरदोई। भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील समझौते के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अम्बावता (अ) गुट के किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। ट्रेड डील से नाराज किसानों ने जमकर हंगामा काटा। डीएम, एडीएम व नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट के बाहर गैलरी में बैठ गए। किसानों ने बताया कि यह समझौता देश के अन्नदाताओं के हितों के खिलाफ है। इससे गेहूं, धान, मक्का, सोयाबीन जैसी प्रमुख फसलों की खेती करने वाले किसानों को भारी नुकसान होगा। धरने के दौरान किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। ज्ञापन में देश विरोधी, किसान विरोधी भारत-अमेरिका ट्रेड डील को तत्काल रद्द किए जाने की मांग की। किसान नेताओं ने कहा कि इस समझौते से किसानों की आय पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उनकी आर्थिक सुरक्षा भी खतरे में पड़ ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.