भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में ज्ञापन सौंपा
गाज़ियाबाद, जुलाई 15 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। भारतीय किसान यूनियन (सुनील) ने बुधवार को भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में भारत बचाओ मोर्चा के बैनर तले सदर एसडीएम कमल पवार को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिला अध्यक्ष अंकित गुर्जर ने कहा कि प्रस्तावित व्यापार समझौता किसानों, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती साबित हो सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से किसानों के हितों की अनदेखी कर किसी भी प्रकार की ट्रेड डील लागू नहीं करने की मांग की। प्रशासन से ज्ञापन केंद्र सरकार तक पहुंचाने और मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया। भाकियू (सुनील) ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की चिंताओं की अनदेखी कर समझौता लागू किया गया तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करेगा। यह भी पढ़ें- भारत अमेरिका फ्री ट्रेड डील के विरोध में कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.