सीतापुर, फरवरी 24 -- महमूदाबाद, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में भारत अमेरिका ट्रेड डील को किसान विरोधी बताते हुए रद्द करने की मांग की गई। भाकियू के जिलाध्यक्ष मयंक सिंह चौहान के नेतृत्व में किसान मंगलवार को सड़क पर उतरे। किसान पैदल मार्च निकालते हुए तहसील पहुंचे और राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम बीके सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि अमेरिका - भारत व्यापार समझौता किसान विरोधी कदम है। अमेरिका की खेती भारी सब्सिडी पर आधारित, पूरी तरह से मशीनीकृत और कारपोरेट फार्म मॉडल पर आधारित है। अगर भारत फसलों पर आयात शुल्क घटाता है तो अमेरिकी फसल भारतीय मंडियों में आयेगी। भारत का डेयरी मॉडल छोटे और सीमांत किसानों पर आधारित है। अमेरिका डे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.