नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- India-US Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौता करने के काफी करीब हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहले के समझौतों से काफी अलग होगा। मंगलवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, "वे समझौता करना चाहते हैं। हम भी समझौता करने जा रहे हैं। हां, हम काफी करीब हैं।" राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "यह हमारे द्वारा पहले किए गए समझौतों से काफी अलग तरह का समझौता होगा।" ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत के दौरे पर हैं। उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की, जिसमें व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, रक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया।...