गंगापार, जून 3 -- बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इफको के अध्यक्ष दिलीप संघाणी के नेतृत्व में अमेरिका में आयोजित कृषि संवाद ने भारत-अमेरिका कृषि सहयोग को नई दिशा देने की संभावनाओं को मजबूत किया है। वॉशिंगटन में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय उद्योग एवं वाणिज्य मंडल के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए संघाणी ने कृषि क्षेत्र की चुनौतियों, अवसरों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।अमेरिका की प्रतिष्ठित भारत-अमेरिका व्यापार परिषद ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे दोनों देशों के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। इफको फूलपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े अधिकारियों को संबोधित करते हुए इफको के अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने बताया कि बैठक में टिकाऊ कृषि विकास, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा, कृषि उत्पादकता मे...