भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते का विरोध
भागलपुर, अगस्त 10 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। साम्राज्यवाद विरोधी दिवस पर अखिल भारतीय किसान महासभा की कहलगांव इकाई ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते, बिहार की लैंड पुलिंग नीति और यूरिया खाद की किल्लत के विरोध में शहर में मार्च निकाला। गांगुली पार्क चौक से स्टेशन चौक तक मार्च के बाद प्रदर्शन किया। किसान महासभा के जिलाध्यक्ष सह भाकपा माले के भागलपुर जिला सचिव महेश प्रसाद यादव ने कहा कि किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ किसानों ने सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराया है। राज्य कमेटी सदस्य रणधीर यादव ने कहा कि व्यापार समझौते से अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए भारतीय बाजार खुलने और छोटे-मध्यम किसानों के सामने संकट बढ़ने का खतरा है। यह भी पढ़ें- अगस्त क्रांति को साम्राज्यवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया यह भी पढ़ें- किसानों के लिए सुलभ तरीके से उपलब्ध हो ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.