नई दिल्ली, फरवरी 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत-अमेरिका व्यापार समौझता फ्रेमवर्क की फैक्ट शीट में किए गए बदलाव पर विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि यह संयुक्त बयान में निहित साझा समझ को दर्शाती है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने साप्ताहिक ब्रीफिंग के दौरान संवादाताओं के सवाल के जवाब में यह बात कही। फैक्ट शीट से दलहन के जिक्र को हटाया गया था। जैसवाल ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार पर एक अंतरिम समझौते के ढांचे हेतु भारत-अमेरिका संयुक्त बयान 7 फरवरी, 2026 को जारी किया गया था। यह संयुक्त बयान ही वह ढांचा है और इस मामले में हमारी आपसी समझ का आधार है। अब दोनों पक्ष इस ढांचे को लागू करने और अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिकी फैक्ट शीट में किए गए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.