कोडरमा, फरवरी 9 -- कोडरमा। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर सियासी हलकों में विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने इस समझौते के जरिए अमेरिका को एकतरफा लाभ पहुंचाने वाली शर्तों को स्वीकार कर लिया है, जिसका सीधा असर देश की कृषि, अर्थव्यवस्था और संप्रभुता पर पड़ेगा। प्रकाश रजक ने कहा कि अब तक सामने आई जानकारियों के मुताबिक अमेरिका से आने वाले कई कृषि और खाद्य उत्पादों जैसे फल, कपास, मेवे, सोयाबीन तेल आदि पर शुल्क माफ करने की सहमति बनी है। इससे घरेलू बाजार में विदेशी माल सस्ता होगा और भारतीय किसान अपनी उपज का उचित मूल्य पाने से वंचित रह जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.