भारत अंडर 19 ने टेस्ट मैच में श्रीलंका पर कसा शिकंजा, दो बल्लेबाजों ने ठोका शतक
कोलंबो, जुलाई 21 -- कुशाग्र ओझा के बाद मनाल चौहान की शतकीय पारी से भारतीय अंडर-19 टीम ने युवा टेस्ट मैच के दूसरे दिन मंगलवार को पहली पारी में 411 रन बनाने के बाद गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन से श्रीलंका के 122 रन तक आठ विकेट चटकाकर मैच में अपना शिकंजा कस लिया। श्रीलंका अंडर-19 टीम पहली पारी में भारत से 289 रन पीछे है और उसके सिर्फ दो विकेट बचे हैं। मनाल ने बीते दिन के स्कोर 55 रन से आगे खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और 244 गेंदों में 150 रन (20 चौके, एक छक्का) की पारी खेली। वहीं दिन की शुरुआत 103 रन से करने वाले कुशाग्र ओझा ने 193 गेंदों पर 111 रन (12 चौके, 2 छक्के) बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 155 रन की अहम साझेदारी की जिससे दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 253 रन से करने वाली भारत अंडर-19 टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। यह भारतीय पार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.