भागलपुर, सितम्बर 10 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि साहित्यिक संस्था साहित्य सफर द्वारा प्रधान कार्यालय पुस्तक परिसर चंपानगर में बुधवार को आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह भारतेंदु हरिश्चंद्र की 176वीं जयंती मनाई गई। अध्यक्षता साहित्यकार देवेंद्र दास ने की। शुभारंभ भारतेंदु हरिश्चंद्र के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर जगतराम साह कर्णपुरी ने किया। उन्होंने कहा कि भारतेंदु हरिश्चंद्र बहुविध प्रतिभा के धनी थे। वे भारतीय साहित्याकार के इंदु थे। इसके अलावा चंदन कुमार, राजीव रंजन, प्रेम कुमार प्रिय, हिमांशु शेखर, शिवम कुमार, महेन्द्र आर्य ने भी संबोधित किया। यह भी पढ़ें- भारतेंदु की साहित्यिक विरासत पर हुआ मंथन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...