बलिया, दिसम्बर 1 -- बलिया। ददरी मेला के भारतेंदु मंच पर रविवार की रात भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री आस्था सिंह का कार्यक्रम हुआ। हिन्दी और भोजपुरी गीतों पर आस्था की प्रस्तुति पर युवा दर्शक खूब झूमे। कार्यक्रम की शुरूआत भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय मिश्र और नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। गायक अमित मिश्र ने हिन्दी फिल्मों के गीतों की श्रृंखला प्रस्तुत की। इसके बाद मंच पर आईं आस्था सिंह ने अपने हिट गीतों की रिकार्डिंग पर जमकर ठुमके लगाए। दर्शकों की फरमाइश पर भी उन्होंने कई गीतों पर डांस कर युवाओं को झुमाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.