नई दिल्ली, जनवरी 8 -- कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। वह चाहती थीं कि दूसरी बार उनकी बेटी हो, लेकिन इस बार भी उनका बेटा हो जिसे वह प्यार से काजू बोलती हैं। भारती अपनी लाइफ के हर मोमेंट को अपने व्लॉग्स के जरिए शेयर करती हैं। अब अपने लेटेस्ट व्लॉग में वह बड़े बेटे लक्ष अका गोला की बात सुनकर इमोशनल हो गईं क्योंकि वह बोलता है कि वह घर छोड़कर जा रहा है।गोला ने बैक पैक करके जा रहा हूं दरअसल, भारती, हर्ष के साथ बैठी होती हैं और बोलती हैं कि गोला ने आज रुला दिया। ये बोलता है कि मम्मा मैं आपको छोड़ के चला जाऊंगा। तभी लक्ष उनके पास आता है और बोलता है कि मैं आपको नहीं छोड़कर जाऊंगा और भारती को हग कर देता है। भारती फिर बोलती हैं कि पता नहीं अचानक से बोलने लग गया मेरा बैग पैक कर दो, मुझे जाना है। आपको छोड़कर चला जाऊंगा। मुझे इतना...