भारती सिंह के घर में है सादगी और रंगों का मेल, देखें उनका खूबसूरत फ्लैट
नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- कॉमेडियन भारती सिंह अपनी मजेदार बातों और हंसमुख अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी अपनी राइटिंग और प्रोडक्शन के काम से टीवी की दुनिया में खास पहचान रखते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने व्लॉग में घर से जुड़ी झलकियां भी दिखाते हैं। मुंबई में बना उनका 2BHK फ्लैट देखने में काफी आरामदायक और खूबसूरत है। घर के एंट्रेंस से लेकर लिविंग रूम और किचन तक, हर जगह कपल की पसंद साफ नजर आती है। कहीं मोटिवेशनल कोट्स दीवारों की खूबसूरती बढ़ाते हैं, तो कहीं रंग-बिरंगे फर्नीचर घर को अलग लुक देते हैं।भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का खूबसूरत घर भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का घर बहुत ज्यादा भरा हुआ नहीं लगता। घर को इस तरह से सजाया गया है कि हर कोना आरामदायक होने के साथ देखने में भी अच्छा लगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.