धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद। भारती पब्लिक स्कूल मनईटांड़ का 21वां वार्षिकोत्सव मंगलवार को मनाया गया। मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबों की वाह-वाही लूटी। इनमें गणेश वंदना, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, अंधविश्वास के पांव, काला चश्मा, छोटा बच्चा जानके कार्यक्रम सराहनीय रहा। कार्यक्रम में गोविंदपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख डीएन सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, स्कूल निदेशक रामदरश भारती समेत अन्य अतिथियों ने मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। प्राचार्य रिचा भारती ने शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नंदकिशोर भारती, शुभम चंद्रा, रेखा गुप्ता, राज चंद्रा व सुभाष समेत अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...