भारतीय हॉकी टीम की सेमीफाइनल में पाकिस्तान से टक्कर, बांग्लादेश को बुरी तरह रौंदा; हरमनप्रीत की हैट्रिक
काकामिगाहारा, सितम्बर 28 -- कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सोमवार को भारी बारिश के बीच पूल ए के आखिरी मैच में बांग्लादेश को 10-0 से हराकर एशियन गेम्स 2026 में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। भारत का अब सेमीफाइनल में एक अक्टूबर को पाकिस्तान से सामना होगा। दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया की टक्कर दक्षिण कोरिया से होगी। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत (27वां, 40वां और 45वां मिनट) ने तीन जबकि शिलानंद लाकड़ा ( 44वां और 45वां) ने दो गोल किये। अभिषेक (तीसरा मिनट), जुगराज सिंह (22वां), सुखजीत सिंह (32वां), संजय (59वां) और मनदीप सिंह (60वां) ने एक एक गोल दागा। गत चैम्पियन भारत ने इससे पहले इंडोनेशिया को 13-1, दक्षिण कोरिया को 8-2, सिंगापुर को 7-0 और जापान को 2-0 से हराया था।तीसरे मिनट में अभिषेक ने फील्ड गोल दागा बारिश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.