रांची, नवम्बर 7 -- रांची, संवाददाता। भारतीय हॉकी के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को हॉकी रांची द्वारा मोरहाबादी के जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम में शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला और पुरुष वर्ग के रोमांचक प्रदर्शनी मैच खेले गए, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। महिला वर्ग में एकलव्य हॉकी सेंटर, रांची और आवासीय हॉकी सेंटर, बरियातू के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें एकलव्य हॉकी सेंटर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज की। वहीं, पुरुष वर्ग में 19 बिहार और महालेखाकार झारखंड के बीच मुकाबला काफी कड़ा रहा, जिसमें 19 बिहार की टीम ने 5-3 से बाजी मारी। मुख्य अतिथि विश्वनाथ सिंह, हॉकी झारखंड के महासचिव बिजय शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा, हॉकी रांची के अध्यक्ष माइकल लाल, सचिव जयंत केरकेट्टा, करुणा पूर्ति सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.