हल्द्वानी, मार्च 3 -- हल्द्वानी। भारत से नेपाल की ओर से गए हाथी तारबाड़ तोड़कर वहां की बस्तियों में उत्पात मचा रहे हैं। इससे परेशान स्थानीय लोगों ने नेपाल प्रशासन से भारतीय अफसरों संग मिलकर हाथियों को रोकनी की योजना बनाने की मांग की है। उत्तराखंड के बनबसा से लगे नेपाल के कंचनपुर जिले में आए दिन हाथियों का उत्पात मच रहा है। कॉर्बेट से होकर नेपाल और फिर यूपी तक जाने वाले हाथी नेपाल के आबादी क्षेत्र में घुसकर नुकसान कर रहे हैं। मरघटिया कैंप की देवकी राणा और उनके पति दंसिंग राणा के मुताबिक हाथियों ने रविवार रात दो से तीन झोपड़ियों को निशाना बनाया और तोड़फोड़ की। स्थानीय माधव जोशी ने बताया कि गेहूं की फसल के साथ झोपड़ी में रखे राशन को भी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने बनबसा से शुक्लाफांटा राष्ट्रीय उद्यान होकर हाथियों के बस्तियों में घुसने की जानका...