आगरा, दिसम्बर 8 -- भारतीय हलधर किसान यूनियन की बैठक में आगामी 16 दिसंबर को पटियाली तहसील में आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई। बैठक गांव प्रहलादपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौहान ने की। बैठक में अन्य किसान संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष अवनीश चौहान, किसान यूनियन किसान के जिलाध्यक्ष दीपक ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन आजाद बृजेश यादव, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भारत के सुनील यादव, जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ओमवीर सिंह ने बैठक में शामिल होकर एकता का परिचय दिया। सभी संगठनों ने एक साथ निर्णय लिया है कि किसानों की समस्याओं को लेकर 16 दिसंबर को धरना प्रदर्शन पटियाली तहसील पर किया जाएगा। सभी संगठनों के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.