बाराबंकी, मार्च 18 -- बाराबंकी। शहर का पौराणिक धनोखर सरोवर बुधवार को नव संवत को शिरोधार्य करने की ऐतिहासिक उत्सव स्थली बन गया। 51 हजार दीपों एवम एलईडी बल्बों से जगमगाते कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित साधु- संतों समेत हजारों लोगों ने नव संवत्सर 2083 का स्वागत पूरी भव्यता से किया। चक्रतीर्थ सरोवर पर युवाओ, महिलाओं, बच्चों एवं पुरुषों में उत्साह और उमंग ऐसा दिखा मानो सनातन परम्परा का सूर्य उदय हो रहा था। प्रभात नारायण दीक्षित के नेतृत्व में सुगम बहार संगीत के कलाकारों द्वारा भजनों की शानदार श्रृंखला प्रस्तुत की गई, जिसका हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। अध्यक्षीय उद्बोधन में स्वामी प्रणवानंद सरस्वती ने कहा कि नव संवत्सर न केवल आम भारतीयों में नई ऊर्जा का संचार करता है, बल्कि संपूर्ण प्रकृति इस अवसर पर नए कलेवर में होती है।उन्ह...