नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से दिल्ली में तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी। बीसीसीआई ने अफगानिस्तान सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की है। सिलेक्टर्स ने इस महीने के अंत में जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम के समान ही टीम का चयन किया है। भारतीय स्क्वॉड में शामिल चार खिलाड़ियों का खेलना फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर करेगा। यह खिलाड़ी- जसप्रीत बुमराह, नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा है। चलिए, आपको बताते हैं कि चारों किस तरह की चोट से जूझ रहे?जसप्रीत बुमराह ने लिया था बड़ा रिस्क भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज बुमराह इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे। उन्हें फिर से घुटने में चोट लगी। वह तीसरे और आखिरी वनडे में नहीं खेले थे। 32 वर्षीय बुमराह को श्रीलंका टे...