देहरादून, सितम्बर 29 -- नई टिहरी। भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान द्वारा तृतीय कोर्स का शुभारंभ टिहरी गढ़वाल स्थित टिहरी झील में किया गया है। संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा, एसएम, बीएसएम, एमआईडी, की ओर से सभी प्रतिभागियों का कोर्स में स्वागत किया गया और निर्देश दिया गया कि कोर्स का आयोजन पूरी सेफ्टी और सुरक्षा के साथ किया जाए। इस कोर्स में पूरे देश भर से 26 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया है, जिसमें 5 लड़कियां और 21 लड़के शामिल हैं। इसमें बेसिक, इंटरमीडिएट और एडवांस तीनों कोर्स करवाए जाएंगे, जिसका समापन 9 अक्टूबर 2026 को होगा। कोर्स में मुख्य प्रशिक्षक प्रवीण सिंह रांगड़, एव अन्य प्रशिक्षक अरविंद रतूड़ी , खलील अहमद शब्बीर अहमद भट्ट और कोर्स में खुशी, नूधरथ, बरखा, खुशी, राहुल, विक्रम, कृष्णा, यस, देवांश, मोहित, सलीम, अबरा...