नई दिल्ली, मार्च 3 -- अपनी तैयारियों को और मजबूती देने के लिए भारतीय सेना 300 धनुष होवित्जर तोपें खरीदने का ऑर्डर देने जा रही है। इनका उपयोग सेना में 15 नई रेजिमेंट तैयार करने के लिए किया जाएगा। ये तोपों के लिए दूसरा बड़ा ऑर्डर होगा। इन तोपों का निर्माण सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों द्वारा किया जा रहा है, जो 1980 के दशक में खरीदी गई बोफोर्स तोपों की तकनीक के हस्तांतरण पर आधारित हैं। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि तोप के ऑर्डर जल्द दिए जाएंगे। रक्षा मंत्रालय की एक उच्च स्तरीय बैठक में इसकी मंजूरी मिलने की संभावना है। 155 मिमी 45-कैलिबर वाली ये तोपें पहले ही सेना में शामिल की जा चुकी हैं। कुछ साल पहले 114 तोपों का ऑर्डर दिया गया था। अधिकारियों के अनुसार धनुष तोपों की लगभग चार रेजिमेंट पहले से ही सेना का हिस्सा बन चुकी हैं और दो और रेजिमेंट जल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.