भारतीय सेना में चयन की प्रक्रिया से जुड़ी एक युवक समस्या का उपायुक्त ने किया निदान
पलामू, सितम्बर 9 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। जन समाधान दिवस में उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने त्वरित पहल करते हुए भारतीय सेना में चयन की प्रक्रिया से जुड़ी एक युवक की महत्वपूर्ण समस्या का तत्काल समाधान कराया। विश्रामपुर प्रखंड के रेहला अंतर्गत पांडेयपुर गांव निवासी 20 वर्षीय हुसैन अंसारी ने जाति प्रमाणपत्र नहीं मिलने की समस्या को लेकर उपायुक्त से गुहार लगाई थी। हुसैन अंसारी ने बताया कि भारतीय सेना में टेक्निकल पद पर चयन के लिए उन्हें शॉर्टलिस्ट किया गया है। निर्धारित सभी मानकों को वह सफलतापूर्वक क्वालीफाई कर चुके हैं। 10 सितंबर को रांची में फाइनल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होना है। इसके लिए जाति प्रमाणपत्र आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रमाणपत्र के लिए पहले ही आवेदन किया था, लेकिन इसके निर्गत नहीं होने से चयन प्रक्रिया प्रभावित होने की आशं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.