नई दिल्ली, अगस्त 1 -- भारतीय सेना ने इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम (IAIP) 2026-27 के दूसरे संस्करण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस कार्यक्रम के तहत उभरती हुई तकनीकों और मैनेजमेंट से जुड़े क्षेत्रों में छात्रों को पेड इंटर्नशिप का अवसर दिया जाएगा। इच्छुक और पात्र छात्र नेशनल इंटर्नशिप पोर्टल (National Internship Portal) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को नई दिल्ली में विभिन्न इंटर्नशिप परियोजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। इस इंटर्नशिप कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक अनुभव, अत्याधुनिक तकनीकों से जुड़ने का अवसर और रक्षा क्षेत्र से संबंधित परियोजनाओं पर काम करके राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अनुभव प्रदान करना है।कुल कितने दिन तक रहेगी इंटर्नशिप की अवधि भारतीय सेना के इस इंटर्नशिप प्रोग्राम की कुल अवधि...