प्रयागराज, सितम्बर 27 -- प्रयागराज। ब्वॉयज हाईस्कूल एंड कॉलेज से 2019 में 12वीं करने वाले सूर्यांश श्रीवास्तव ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) गया से पांच सितंबर को पास आउट कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त किया है। उनके पिता संजय कुमार, हाईकोर्ट में संयुक्त रजिस्ट्रार एवं मां प्रीति श्रीवास्तव गृहणी हैं। सूर्यांश ने 12वीं के बाद अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद नोएडा के कॉरपोरेट क्षेत्र में लगभग डेढ़ वर्ष तक बिजनेस एनालिस्ट के रूप में कार्य किया। नौकरी के साथ सूर्यांश ने सशस्त्र सेना की तैयारी जारी रखी। सूर्यांश की खेलों में भी विशेष रुचि रही है। एक अच्छे तैराक के रूप में उन्होंने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है।

हिंदी हिन्दुस्...