भारतीय सेना ने नाले में बह रही एक किशोरी को बचाया
नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- भारतीय सेना के जवानों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मेंढर नाले में पाकिस्तान की तरफ बह रही एक किशोरी को बचाया। यह घटना दोपहर करीब 1:30 बजे हुई, जब फॉरवर्ड पोस्ट पर तैनात संतरियों ने 14 से 16 साल की एक अनजान लड़की को मेंढर नाले में बेहोशी की हालत में बहते हुए देखा। बलनोई बटालियन के एक जवान ने तुरंत नदी में छलांग लगाई और लड़की को पानी से बाहर निकाला। बचाई गई लड़की की पहचान बलनोई निवासी गुलसैद की बेटी उजमा कौसर के रूप मे हुई। सेना के जवानों ने किशोरी को तुरंत मनकोट के प्राइमरी हेल्थ सेंटर पहुंचाया। अधिकारियों के मुताबिक, लड़की की हालत अभी स्थिर है और उसके परिवार वालों को भी जानकारी दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.