रामगढ़, मार्च 19 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ कैंट स्थित टेम्पल ऑफ वॉरियर्स में उस समय हर्ष और गर्व का माहौल देखने को मिला, जब संस्थान के पूर्व प्रशिक्षु और कराटे खिलाड़ी सेंसी भरत भूषण, जिनका चयन भारतीय सेना की टीम में कोच के रूप में हुआ है, प्रशिक्षण हेतु रामगढ़ पहुंचे। उनके इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर क्लब परिवार की ओर से गुरुवार को उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके सम्मान में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सदस्यों ने अपनी खुशी व्यक्त की। पूरे माहौल में उत्साह और गर्व साफ झलक रहा था। कार्यक्रम के दौरान सेंसी भरत भूषण ने अपने अनुभव साझा करते हुए खिलाड़ियों को अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए कठिन परिश्रम और धैर्य बेहद जरूरी है। संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.