पलामू, जुलाई 22 -- हुसैनाबाद। पलामू जिले के हुसैनाबाद निवासी एवं भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सुबेदार सुदेश चौधरी का मंगलवार की सुबह में रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, पूर्व सैनिकों और शहरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। सुबेदार सुदेश चौधरी ने भारतीय सेना में 26 वर्षों तक सेवा दी और वर्ष 2012 में सुबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सैन्य सेवा के दौरान उन्होंने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और साहस का परिचय दिया। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे पूर्व सैनिक सेवा परिषद की हुसैनाबाद इकाई से सक्रिय रूप से जुड़े रहे और पूर्व सैनिकों के हितों के लिए लगातार कार्य करते रहे। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरिष्ठ सदस्य लेफ्टिनेंट प्रेमतोष प्...