भारतीय सेना के साथ मिलकर सिविल डिफेंस नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- देश में उभरती सुरक्षा चुनौतियों और आपात स्थितियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार एक मजबूत और आधुनिक सिविल डिफेंस नेटवर्क तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इस पहल के तहत भारतीय सेना के साथ मिलकर सिविल डिफेंस नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा। पहल के तहत भारतीय सेना के निर्धारित प्रशिक्षण संस्थानों में तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। गृह मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप भारतीय सेना के सहयोग से अपनी तरह की पहली संयुक्त प्रशिक्षण पहल शुरू की जा रही है। इसके पहले चरण में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 600 सिविल डिफेंस मास्टर ट्रेनर्स को तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण देने का प्रस्ताव है। इन्हें नवंबर 2026 के दूसरे सप्ताह तक प्रशिक्षित करने की योजना है। गृह मंत्रालय के अग्निशमन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.