भारतीय सेना के अंग बने 135 अग्निवीर
वाराणसी, जून 21 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। छावनी स्थित 39 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार सुबह भव्य पासिंग आउट परेड के दौरान 135 अग्निवीरों ने राष्ट्र सेवा की शपथ ली। परेड के बाद ये भारतीय थल सेना के अभिन्न अंग बन गए। परेड का निरीक्षण लेफ्टिनेंट जनरल जुबिन ए मिनवाला ने किया।
अग्निवीरों का प्रशिक्षण अग्निवीरों ने 24 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण काल में आधुनिक युद्ध शैली के बदलते तरीकों को ध्यान में रखते हुए, सैन्य प्रशिक्षण में नई तकनीक को शामिल करने पर खास जोर दिया गया। प्रशिक्षण केंद्र ने रेकी, निगरानी और स्टैंड ऑफ अटैक मिशन के लिए सभी लेक्चर, डेमोंस्ट्रेशन और फील्ड एक्सरसाइज में ड्रोन के इस्तेमाल को शामिल किया। इसके परिणामस्वरूप ये सभी युवा अनुशासित, मानसिक रूप से सशक्त तथा जांबाज सैनिकों में परिवर्तित हुए। ये अग्निवीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.