भारतीय सेना की बैकबोन है एनसीसी कैडेट
बांदा, जुलाई 22 -- बांदा। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में बुधवार को एनसीसी कैडेट्स को ए और बी प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने कहा कि दूसरी रक्षा पंक्ति के रूप में एनसीसी एक बड़ा वर्दी धारी संगठन है, जो भारतीय सेना की बैकबोन है। कैडेट्स इस सर्टिफिकेट का उपयोग करके देश की विभिन्न सेवाओं में लाभ ले सकते हैं। समाज में भी अपनी अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट राम प्रसाद, एनसीसी अधिकारी कमलेश कुमार, सूबेदार राजेंद्र प्रसाद एवं हवलदार सुरेश बुद्धा उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.