भारतीय सेना का अंग बनकर राष्ट्र की सेवा करना,युवा जीवन का परम लक्ष्य: हरपाल सिंह
आजमगढ़, मई 31 -- आजमगढ़,संवाददाता। सर्वोदय पब्लिक स्कूल के सभागार में शनिवार को 99 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वाराणसी के सेना भर्ती कार्यालय से आये हुए सूबेदार मेजर हरपाल सिंह ने कैडेटों को भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती योजना के बारे में जानकारी दी।सूबेदार मेजर,एआरओ वाराणसी सूबेदार मेजर हरपाल सिंह ने कहा कि भारतीय सेना विश्व की बड़ी और ताकतवर सेनाओं में शामिल है, जिसका हिस्सा बनना देश के युवाओं के लिए एक गौरवशाली अनुभव होगा। सरकार ने समय-समय पर अग्निवीर योजना में आवश्यक और आकर्षक परिवर्तन किए हैं। जिससे देश के युवा लाभांवित होकर न केवल एक गौरवशाली सेना का हिस्सा बन सकते हैं, बल्कि देश की सुरक्षा के सजग प्रहरी बनकर अपने कर्तव्यों का उच्च रूप में निर्वहन कर सकते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.