गंगापार, मई 9 -- भारत की तीनों सेनाओं का शौर्य और सामर्थ्य हम देशवासियों के लिये गर्व से भरा है। इनकी शक्ति, देशसेवा और अनुशासन अप्रतिम, अद्भुत है। ये किसी भी दुश्मन राष्ट्र की सेनाओं को धूल चटाने का माद्दा रखती हैं। उक्त बातें नगर पंचायत फूलपुर स्थित गोमती इंटर कालेज में एनसीसी यूपी 15 वीं बटालियन के एनसीसी कैडेट्स द्वारा मिशन सिंदूर के एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पंचायत के विभिन्न मोहल्लों में निकाली गई रैली के समापन अवसर पर प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट बालेंद्र कुमार मिश्रा ने कहीं। उन्होंने कहा कि यह रैली युवाओं में राष्ट्रसेवा, अनुशासन एवं जागरूकता का प्रसार लाने के निमित्त निकाली गई हैं। यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडटों ने रैली निकाल जनगणना के लिए किया जागरूक रैली में मार्चपास्ट करते हुए एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रभक्ति से संबंधित नारे भी लगाये। र...