महाराजगंज, अप्रैल 22 -- सोनौली (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के सोनौली-बेलहिया मुख्य बॉर्डर पर नेपाली पुलिस के जवान भारतीय सीमा में प्रवेश कर एक आरोपी युवक को सरेआम सड़क पर घसीटते हुए नेपाल की ओर ले गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी युवक नेपाल पुलिस की हिरासत से बचकर भारतीय सीमा में भाग आया था। इसी दौरान दो नेपाली पुलिसकर्मी उसका पीछा करते हुए भारतीय सीमा में घुस गए और उसे पकड़कर सड़क पर घसीटते हुए वापस नेपाल ले जाने लगे। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कुछ ही दूरी पर भारतीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को खड़ा कराया। इसके बावजूद नेपाली प्रहरी युवक को अप...