चंपावत, अप्रैल 13 -- Indo Nepal Border News: भारतीय सीमा पर नेपाल ने अचानक चौकसी बढ़ा ली है। नेपाल ने अपने सशस्त्र जवानों की संख्या 6 गुना कर दी है। इतना ही नहीं कई छापेमारी में 21 लाख से अधिक का भारतीय सामान भी जब्त किया है। नेपाली अधिकारियों के मुताबिक यह खुली सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सशस्त्र जवान तैनात किये गए हैं। नेपाली सशस्त्र सीमा बल ने भारतीय सीमा चौकियों पर अपनी जवानों की संख्या छह गुनी तक कर दी है। बैतड़ी, कैलाली, कंचनपुर आदि जिलों में पुलिस बल पहुंच चुका है। कई जगह रेड में लाखों का भारतीय सामान जब्त किया गया है। नेपाल सरकार सीमा पर सैन्य बल बढ़ाने के पीछे की वजह भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी, मानव तस्करी रोकथाम आदि बता रही है। भारत और नेपाल के बीच करीब 1800 किमी लंबी सीमा है। यह भी पढ़ें- न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.