सीवान, अप्रैल 11 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के नगर पंचायत के पसनौली काली माता मंदिर परिसर में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। महायज्ञ महामहोत्सव में श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा में मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रवचन से सभी भक्तगण आनंदित हो रहे हैं। इस दौरान स्थानीय भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पहुंचे थे। सांसद ने कथावाचक को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। सांसद ने व्यास पीठ के पूजन व आरती के बाद कहा कि संत भारतीय सभ्यता संस्कृति व संस्कार के रक्षक हैं। संत सनातन व समाज के परिचायक हैं। जिस प्रकार वसंत से प्रकृति बदल जाती है। उसी तरह संत के आगमन से संस्कृति बदल जाती है। वहीं श्रीधामवृंदावन से पधारे आचार्य मधुसूदन पाठक सावन बिहारी जी ने शशिकला सुदर्शन की कथा सुनाते हुए बताया कि आज कल दहेज कन्याओं के विवाह में...