बिजनौर, जनवरी 26 -- जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद की तीरंदाज खिलाड़ी निष्ठा गुप्ता का चयन भारतीय सबजूनियर नेशनल कोचिंग कैंप तथा विदेशी प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। निष्ठा मार्च में तुर्की में प्रशिक्षण लेने के लिए जाएगी। निष्ठा का चयन भारतीय सबजूनियर नेशनल टीम के कोचिंग कैंप के लिए हुआ है। निष्ठा का चयन पिछले महीने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संपन्न हुई जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के कंपाउंड वर्ग में उपविजेता बनने पर हुआ है। निष्ठा एक महीने का प्रशिक्षण देश में प्राप्त करेगी। निष्ठा 16 मार्च से 26 मार्च तक तुर्की में विदेशी कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त करेगी। डीएम ने कहा कि जनपद की बेटी निष्ठा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन पाकर बिजनौर का नाम रोशन किया है। -------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.