भारतीय सनातन संस्कृति, आस्था और श्रद्धा का पर्व है हरितालिका तीज: प्रेमचंद
रिषिकेष, सितम्बर 13 -- गोर्खाली समाज की महिलाओं ने शनिवार देर शाम को हरितालिका तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया। वक्ताओं ने महिलाओं के लिए तीज की महत्ता के बारे बताया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। साहबनगर में आयोजित गोर्खाली महिला हरितालिका तीज महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। उन्होंने भगवान शिव एवं माता पार्वती को समर्पित पावन पर्व हरितालिका तीज की सभी महिलाओं एवं गोर्खाली समाज के समस्त लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरितालिका तीज भारतीय सनातन संस्कृति, आस्था, श्रद्धा और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व भगवान शिव एवं माता पार्वती के प्रति अटूट श्रद्धा के साथ-साथ नारी शक्ति, दांपत्य जीवन की मंगलकामना और परिवार की सुख-समृद्धि का संदेश देता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.