रुद्रपुर, अक्टूबर 3 -- खटीमा, संवाददाता। रामकुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को प्रांतीय संस्कृति महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए 500 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं, लोककला, संस्कार एवं राष्ट्रीय चेतना के प्रति गौरव की भावना विकसित करना है। विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्यार्थियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विविधता और भव्यता प्रदान की। कार्यक्रम का उद्घाटन संगठन मंत्री सुनील कुमार ने किया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति हमारी पहचान के साथ जीवन-मूल्यों और संस्कारों का आधार है। ऐसे महोत्सव विद्यार्थियों को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ नेतृत्व, अनुशासन, सहयोग और राष्ट्रभावना का विकास करते हैं। यहां प्रदेश निरीक्षक डॉ...