अल्मोड़ा, मार्च 5 -- रानीखेत। होली का पर्व रानीखेत क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया। रानीखेत नगर के अलावा चिलियानौला पालिका में जमकर गुलाल उड़ा। चिलियानौला स्थित बाबा हैड़ाखान आश्रम में बाबा के विदेशी भक्त भारतीय संस्कृति में रमे नजर आए। उन्होंने स्थानीय भक्तों के साथ जमकर होली खेली और झोड़ा गायन किया। विश्व प्रसिद्ध बाबा हैड़ाखान आश्रम होली के अवसर पर रंगों और गीतों से गुंजायमान रहा। दरअसल इन दिनों आश्रम में कई विदेशी भक्त पहुंचे हुए हैं। होली के अवसर पर स्थानीय नागरिकों के साथ उन्होंने भी भारतीय संस्कृति का लुत्फ उठाया और जमकर होली गायन में सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.