हरिद्वार, जून 5 -- हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के पर्यावरणीय जागरूकता एवं मूल्य चेतना प्रकोष्ठ ने जागरूकता सत्र आयोजित किया। कुलपति प्रो. रमाकांत पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़कर ही पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान संभव है। मुख्य अतिथि प्रो. राम कुमार शर्मा ने महाकवि कालिदास के ग्रंथों में वर्णित पर्यावरण चेतना पर प्रकाश डाला। नोडल अधिकारी डॉ. विनय सेठी ने पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय परमार ने किया। यह भी पढ़ें- जिला न्यायालय परिसर में किया पौधरोपण यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर मगध विश्वविद्यालय में लिया गया हरित संकल्प यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस: ...