मिर्जापुर, मई 8 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को शोभनाथ पर्व के अंतर्गत भारतीय संस्कृति तथा सोमनाथ पर्व का महत्व विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डा. माधवी शुक्ला ने की। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति और सोमनाथ की ऐतिहासिक महत्ता को आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में अंशिका मोदनवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जान्हवी मोदनवाल एवं आंचल मौर्या संयुक्त रूप से द्वितीय तथा कृतिका कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।कार्यक्रम का आयोजन भातखंडे उमंग कल्चरल क्लब की प्रभारी प्रो. डा. कुसुम लता के नेतृत्व में किया गया। यह भी पढ़ें- रवींद्रनाथ टैगोर जयंती पर भाषण प्रतियोगिता ...