गिरडीह, मई 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रकोष्ठ, गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह के तत्वावधान में सोमवार को गिरिडीह प्लस टू उच्च विद्यालय में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य दयानंद कुमार ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गिरिडीह नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा थीं। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। टॉपर छात्रों को मिला पुरस्कार यह भी पढ़ें- मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानपुरस्कार वितरण समारोह समारोह में वर्ग 9, 10, 11 एवं 12 की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को अतिथियों के हाथों सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार प्रदान...