पलामू, अप्रैल 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों और शिक्षकों को रविवार को मेदिनीनगर के सुदना मोहल्ला स्थित गायत्री शक्ति पीठ में कार्यक्रम कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में 24 विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया जबकि 10 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार और 30 विद्यालय के शिक्षकों को सम्मान दिया गया। मुख्य अतिथि पलामू रेंज के डीआईजी किशोर कौशल ने एसईबी के डीएसपी सुदर्शन आस्तिक के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीआईजी ने आयोजन व सम्मान प्राप्त करने वाले सभी लोगों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गायत्री परिवार के माध्यम से कराया गया भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कृति और संस्कार का भी ज्ञान देता है। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.