सराईकेला, सितम्बर 27 -- राजनगर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में रविवार को राजनगर के सनराइज इंग्लिश स्कूल, छोटा खीरी में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कक्षा पांचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। परीक्षा का संचालन गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला के माध्यम से किया गया।गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक पिंटू राउत ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर कुल 336 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ था और सभी 336 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्ण, अनुशासित और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई।उन्होंने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपरा, आध्यात्मिक विरासत, नैतिक मूल्यों और संस्कारों से परिचित कराना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में...