भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में 300 विद्यार्थियों ने लिया भाग
गया, अक्टूबर 4 -- अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा रविवार को गायत्री प्रज्ञापीठ बांकेबाजार के तत्वावधान में गायत्री मैरिज हॉल में हुई। परीक्षा में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा पांचवीं से दसवीं तक के करीब 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शिक्षक चंद्रशेखर कुमार गुप्ता ने बताया कि परीक्षा में विद्यार्थियों ने भारत की समृद्ध सभ्यता, संस्कृति और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर दिए। परीक्षा के लिए अलग-अलग कक्षाओं के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तकें पहले ही विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई गई थीं। उन्हीं पुस्तकों पर आधारित प्रश्न परीक्षा में पूछे गए। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.