भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में बबिता प्रदेश में प्रथम, हुआ सम्मान
सीतापुर, अप्रैल 13 -- महमूदाबाद। सीता इंटर कॉलेज की मेधावी छात्रा बबिता यादव ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा अयोध्या में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रकोष्ठ के भव्य समारोह में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बबिता यादव को मेडल, प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार व क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। बबिता की इस सफलता पर सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन के चेयरमैन आरके वाजपेयी विरल, डिप्टी मैनेजर आंजनेय आशीष, वागीश दिनकर वाजपेयी, उप प्रधानाचार्य यशपाल वर्मा, कार्यालय प्रमुख राकेश शुक्ल, व्यवस्था प्रमुख शिव सेवक मिश्र, सांस्कृतिक प्रमुख प्रतिभा सिंह समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई दी।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.