कोडरमा, फरवरी 26 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जी.एस. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। वर्ग नवम के छात्र श्याम कुमार यादव ने जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्र का मान बढ़ाया। विद्यालय के निदेशक नितेश कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। विद्यालय की प्राचार्या प्रतिमा कुमारी ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके निरंतर प्रगति की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...