भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर किया प्रतिभाग
उरई, सितम्बर 20 -- उरई। संवाददाता देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा दयानंद वैदिक कॉलेज उरई के महाराजा छत्रसाल सभागार में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करते हुए जीवन मूल्यों और राष्ट्र भावना पर अपने ज्ञान को परखा।डीवी कॉलेज में हुई परीक्षा में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना रहा। आयोजकों ने बताया कि इस तरह की परीक्षाएं विद्यार्थियों में नैतिकता, संस्कार, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रभावना विकसित करने में सहायक होती हैं। भारतीय संस्कृति की विशेषता उसके मानवीय मूल्यों, समन्वयवादी दृष्टि और वसुधैव कुटु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.